पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेस्ट फैकल्टी के लेक्चरर्स आज जलाएंगे अपनी डिग्रियां

गेस्ट फैकल्टी के लेक्चरर्स आज जलाएंगे अपनी डिग्रियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बठिंडा
सरकारी राजिंदरा कॉलेज गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स यूनियन ने मांगों को लेकर शुरू किए संघर्ष के तहत शनिवार को पांचवें दिन कॉलेज के गेट पर धरना लगाकर नारेबाजी की।
यूनियन की मांग है कि उनको लेक्चरर का बेसिक वेतन दिया जाए, जिसके साथ ही उनको पूरा वर्ष का खजाने से बेसिक वेतन दिया जाए। यूनियन रविवार को डिग्रियां जलाएगी और मार्च करेगी। यूनियन के धरने का किसान यूनियन के सीनियर उप-प्रधान मोठू सिंह के नेतृत्व में किसानों ने भी समर्थन किया। यूनियन की रीटा अग्रवाल, राजपाल कौर, प्रो. निरलेप कौर, प्रो. मनदीप कौर, प्रो. निंदिया शर्मा, प्रो. कमलप्रीत कौर, प्रो. राजपाल कौर, प्रो. रीटा अग्रवाल आदि ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से मंजूरशुदा पदों पर काम कर रहे हैं, जबकि उनको अभी तक पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा। उन्होंने बताया कि वह रेगुलर व पार्ट टाइम स्टाफ से भी ज्यादा काम करते हैं, पर उनको सिर्फ 5-6 महीनों का ही वेतन दिया जाता है। अगर उनकी मांगों को पूरा न किया गया तो संघर्ष को तीव्र किया जाएगा।