- Hindi News
- रोटरी क्लब ने लगाया कैंप, 240 लोगों का किया मुफ्त चेकअप
रोटरी क्लब ने लगाया कैंप, 240 लोगों का किया मुफ्त चेकअप
भास्कर न्यूज - मानसा
रोटरी क्लब मानसा ग्रेटर ने डाक्टर रेखी नर्सिंग होम में मैक्स अस्पताल बठिंडा के सहयोग से पेट की बीमारियां जिगर, पित्त, काला पीलिया का कैंप लगाया।
यह कैंप सुबह 8 बजे से शाम तक चलता रहा। जिसमें लगभग 240 मरीजों ने कैंप का फायदा उठाया। क्लब प्रधान रमेश जिंदल ने बताया कि कैंप में डॉ. टीपीएस रेखी का विशेष सहयोग रहा।
डॉ. अजेश डीएम गैस्ट्रो और उनकी पूरी टीम मोबाइल वैन के साथ पहुंची हुई थी। डॉ. राजेश ने बताया कि मानसा क्षेत्र में बीमारियां गंदा पानी पीने और अधिक फास्ट फूड खाने से होती है। सेक्रटरी संजीव अरोडा ने बताया कि कैंप मे करीब 100 मरीजों का फायब्रो स्कैन जिगर का टेस्ट मुफ्त किया गया। इसके अलावा काला पीलिया हैपेटाइटस बी व सी के टेस्ट भी किए गए।
इस दौरान पूर्व जिला गवर्नर प्रेम अग्रवाल प्रो. गुप्ता, प्रोफेसर आरके बांसल, कृष्ण जोगा, रत्न सिंगला, विनोद कुमार, संजय जैन, जगदीश जोगा रजिंदर गर्ग, अरुण गुप्ता, सुनील कुमार, दीपक गोयल, सुनील शीला, जंगीर सिंह, नरिंदर गोयल, डॉ. जनक राज सिंगला, डा.
नरूला, तरसेम मीरपुरिया, दिनेश रिंपी उपस्थित थे।