पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोक अदालत में 151 केस हल

लोक अदालत में 151 केस हल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चअदालत परिसर में 219 केसों की सुनवाई की
भास्कर न्यूज - बठिंडा
पंजाब कानूनी सेवा अथार्टी चंडीगढ़ के निर्देश पर स्थानीय अदालत परिसर में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। जहां 219 केसों की सुनवाई की गई और इनमें 151 केसों का निपटारा राजीनामे के साथ किया गया। इस दौरान 1,75,57000 रुपए के अवार्ड भी पास किए गए। इस अवसर पर जिला व सेशन जज तेजविंदर सिंह ने बताया कि माह के अंतिम शनिवार को बठिंडा, फूल व तलवंडी साबो में लोक अदालत लगाई है। महीने के अंतिम शुक्रवार को लेबर कोर्ट बठिंडा में भी लोक अदालत आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य समझौता या राजीनामा के द्वारा केसों का फैसला करवाना है। इस लोक अदालत में जस्टिस महिंदर पाल सिंह पाहवा,जस्टिस अवतार सिंह,जस्टिस राजविंदर कौर व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।