- Hindi News
- गणतंत्र दिवस पर बठिंडा की 34 हस्तियां आज होंगी सम्मानित
गणतंत्र दिवस पर बठिंडा की 34 हस्तियां आज होंगी सम्मानित
चित्र-29 से 38
गुरप्रेम लहरी, बठिंडा
गणतंत्र दिवस के मौके अब 124 की बजाए सिर्फ 34 लोगों को ही सम्मानित किया जाएगा। डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के हाथों सम्मानित करने के कारण इस लिस्ट में तबदीली कर दी गई है। पहले शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका को आना था इसलिए 124 लोगों की लिस्ट तैयार की गई थी। पर डिप्टी सीएम का प्रोग्राम फाइनल होते ही लिस्ट में फेरबदल कर इसे 34 पर सिमटा दिया गया।
इनको किया जाएगा सम्मानित
1. मनदीप कौर, लेक्चरर फिजिकल एजूकेशन, सरकारी सेकंडरी स्कूल बहमन दीवाना
- इन्होंने साल 2009 से लगातार नेशनल स्कूल खेलों में में बतौर कोच पंजाब टीम को दूसरा व तीसरा स्थान दिलाया था।
2- हरदर्शन सिंह सोहल, आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर, सरकारी सेकंडरी स्कूल भोखड़ा
इन्होंने सरकारी स्कूल में मैथ पार्क बनाया गया। लाइब्रेरी, साइंस, रूम, आट्र्स रूम, रिसोर्स रूम की सुंदरता के लिए स्कूल प्रमुख को सहयोग दिया था।
3- शिवचरन सिंह चहल, एडवोकेट, जिला कचहरी बठिंडा
एडवोकेट चहल ने सुबह ढ़ाई बजे अपने घर के पास कुछ अज्ञात लोग रिक्शे पर सामान लेकर जा रहे थे। एडवोकेट ने अपनी लाइसेंसी गन से हवाई फायर करके ललकारा मारा तो चोर सामान छोड़ कर भाग गए।
4- दर्शन सिंह पीपीएस, एआईजी, जोनल सीआईडी बठिंडा
इनके द्वारा आतंकवादी संगठनों, किसान संगठनों, लेबर व मुलाजिम संगठनों द्वारा समय समय पर किए गए प्रोग्रामों को अच्छे ढंग से कवर किया।
5- गुरप्रीत सिंह, हवालदार, बठिंडा पुलिस
इन्होंने शहर व गांवों के गली मुहल्लों में जाकर लोगों को नशों से दूर रहने के लिए जागरूकता मुहिम में बढ़े स्तर पर योगदान डाला।
6- सिंगारा सिंह, हवालदार, बठिंडा पुलिस
इन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर रेलवे क्रासिंग से बजुर्ग औरत की जान बचाई थी।
7- तरजिंदर सिंह, हवालदार, बठिंडा पुलिस
इन्होंने 43 क्विंटल 20 किलो पोस्त, चार पिस्टल, एक बंदूक व एक राइफल के अलावा 44 जिंदा कारतूस व एक इनोवा गाड़ी बरामद की।
8- आनरेरी कैप्टन सूबेदार मेजर गुरमेल सिंह, भलाई कर्मचारी
इन्होंने अपनी डयूटी तनदेही से निभाई।
9- भुपिंद्र सिंह भुल्लर, डिप्टी चीफ वार्डन
इन्होंने डिफेंस शाखा में अहम सेवाएं दी हैं।
10. सुखदेव सिंह, प्रधान, सहारा क्लब तलवंडी साबो
एक्सीडेंट के केसों में जान बचाई व लावारिश शवों के संस्कार करते हैं।
11- नरेश कुमार जिंदल, प्रधान, सहारा क्लब रामां
एक्सीडेंट के केसों में जान बचाई व लावारिश शवों के संस्कार करते हैं।
12- गुरचरन सिंह, कानूनगो, जिला चुनाव अफसर
चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव गतिविधियों के दौरान लोगों को जागरूक करने में अहम योगदान डाला।
13- गुरकेवल सिंह ढिल्लों, उप डॉयरेक्टर बागबानी
तीन जिलों बठिंडा, मुक्तसर साहिब व मानसा में उनकी देख रेख में फलों व सब्जियों की पैदावार बढ़ी है।
14- गौरव मंगला, समाज सेवी
मित्तल माल के पास से अपनी चोरी हुई कार पहचान ली और चोरों का पीछा करते करते गंगानगर तक पहुंच गए। वहां से चोर पकड़े गए उनसे 150 चोरी की गाडिय़ां बरामद हुई।
15- अशोक कुमार मंगला, समाज सेवक
मित्तल माल के पास से अपनी चोरी हुई कार पहचान ली और चोरों का पीछा करते करते गंगानगर तक पहुंच गए। वहां से चोर पकड़े गए उनसे 150 चोरी की गाडिय़ां बरामद हुई।
16- भुपिंदर सिंह मान, समाज सेवक
छह कैंपों में 295 युनिट खूनदान करवाया गया।8 नाटक मेले,2 मेडिकल कैंप, 2 दांतों के चैकअप कैंप व तीन आंखों के चैक अप कैंप लगाए।
17- पलदीप सिंह, गांव कोटशमीर वासी
इन्होंने अपने पड़ोसी के घर सिलेंडर फटने के कारण अपनी जान खतरे में डाल कर बहादुरी से सहायता की। इसमें उनकी लात काटनी पड़ी।
18- हुनर बराड़, नेटबाल खिलाड़ी
इन्होंने अंडर-19 नेशनल नेटबाल खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
19- हर्षदीप कौर, नेटबाल खिलाड़ी
इन्होंने अंडर-19 नेशनल नेटबाल खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
20- अमरदीप कौर, नेटबाल खिलाड़ी
इन्होंने अंडर-19 नेशनल नेटबाल खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
21- जैसमिन, नेटबाल खिलाड़ी
इन्होंने अंडर-19 नेशनल नेटबाल खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
22- सोनाली घई, नेटबाल खिलाड़ी
इन्होंने अंडर-19 नेशनल नेटबाल खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
23- शिवरीत कौर, नेटबाल खिलाड़ी
इन्होंने अंडर-19 नेशनल नेटबाल खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
24.जन्न्त सिद्धू, नेटबाल खिलाड़ी
इन्होंने अंडर-19 नेशनल नेटबाल खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
25- हुनरदीप सिंह, ताइक्वांडो खिलाड़ी
इन्होंने अंडर-19 नेशनल ताईक्वांडो खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
26- पवनीत कौर, नेटबाल खिलाड़ी
इन्होंने अंडर-19 नेशनल नेटबाल खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
27.प्रदीपक सिंह, नेटबाल खिलाड़ी
इन्होंने अंडर-19 नेशनल नेटबाल खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
28.रमनदीप सिंह, बास्केटबाल खिलाड़ी
इन्होंने अंडर-19 नेशनल बास्केटबाल खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
29.गुरदीप सिंह, बास्केटबाल खिलाड़ी
इन्होंने अंडर-19 नेशनल बास्केटबाल खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
30.गुरसेवक सिंह
नेटबाल खिलाड़ी
इन्होंने अंडर-19 नेशनल नेटबाल खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
31.हरविंदर बहादुर, ताइक्वांडो खिलाड़ी
इन्होंने अंडर-17 नेशनल ताइक्वांडो खेलों में गोल्ड मैडल प्राप्त किया।
32.हर्षदीप सिंह, कराटे खिलाड़ी
इन्होंने इंटरनेशनल जूनियर खेलों में गोल्ड मैडल प्राप्त किया।
33. रिसब, थाईबाक्सिंग खिलाड़ी
इन्होंने सब जूनियर नेशनल खेलों में गोल्ड मैडल प्राप्त किया।
34. कुमकुम शर्मा, कराटे खिलाड़ी
इन्होंने नेशनल कराटे खेलों में गोल्ड मैडल प्राप्त किया।