पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर पहले होने थे 124 लोग सम्मानित, बाद में फाइनल हुए 34

गणतंत्र दिवस पर पहले होने थे 124 लोग सम्मानित, बाद में फाइनल हुए 34

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रमुख संवाददाता - बठिंडा
डिप्टी सीएम के कार्यक्रम का असर गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित होने वालों पर पड़ गया। कारण जिला प्रशासन पहले शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका को अपना अतिथि मानकर 124 लोगों का नाम सम्मान पाने वाली लिस्ट में रखा था। पर जैसे ही इस समागम में डिप्टी सीएम के आने की खबर आई और फाइनल हो गया तो आन-फानन में जिला प्रशासन ने इस लिस्ट को 34 लोगों पर लाकर समेट दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अब 90 ऐसे लोगों को बहादुरी का सम्मान नहीं मिल सकेगा। जो प्रशासनिक के रिकार्ड में दर्ज हो चुके थे। शनिवार को दोपहर बाद ढाई बजे तक की लिस्ट 124 लोगों की थी। पर जब फाइनल लिस्ट निकला तो उसमें सिर्फ 34 लोगों को ही शामिल किया गया। पुलिस विभाग ने 20 लोगों की सिफारिश की गई थी, इनमें से सिर्फ 5 लोगों को लिया गया। इसी प्रकार दोनों जिला शिक्षा अधिकारियों ने 41 लोगों को सम्मानित करने की लिस्ट भेजी थी। इनमें से सिर्फ 2 लोगों में लेक्चरर मनदीप कौर व अध्यापक हरदर्शन सोहल को ही शामिल किया। तलवंडी साबो के एसडीएम ने चार की सिफारिश की गई थी, लेकिन दो को ही लिस्ट में लिया गया। जबकि बठिंडा के एसडीएम ने सिर्फ अपने ही दफ्तर के चार लोगों के नामों की सिफारिश की थी, पर फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना पाया।
मौड़ मंडी के एसडीएम ने सिर्फ एक ही व्यक्ति भुपिंदर सिंह मान के नाम की सिफारिश की थी, उन्हें भी लिस्ट में जगह मिली।
अंदर की बात : जांच के घेरे में थे कई कर्मचारी
मिनी सचिवालय से जुड़े सूत्रों की मानें तो कुछ अफसरों ने जिन लोगों के नामों की सिफारिश की गई थी, उन पर कई प्रकार के आरोप भी लगे हुए हैं और कई कर्मचारियों की जांच भी चल रही है। इसलिए उनको फाइनल लिस्ट में से निकाल दिया गया।