पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाइना डोर के खिलाफ निकाली रैली

चाइना डोर के खिलाफ निकाली रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बठिंडा
मौत का फंदा बन रही जानलेवा चाइना डोर के खिलाफ शहर के लोगों ने अपनी आवाज बुलंद की। बीते दिन मुल्तानिया रोड़ ओवर ब्रिज पर चाइना डोर की चपेट में आकर घायल हुए परसराम नगर निवासी गुरदेव सिंह मंगा व उसके मोहल्ले के अन्य युवाओं ने प्रण लिया कि न तो वे स्वयं इस जानलेवा डोर का इस्तेमाल करेंगे और न लोगों को इस्तेमाल न करने देंगे।
इस उद्देश्य को लेकर गुरदेव सिंह, गुरमोहन सिंह, जगमोहन सिंह, ब्रिज, रिक्की, सन्नी, रविंद्र सिंह हैप्पी, वीरपाल, सोनू, इशान, जुगनू सहित परसराम नगर के कई पतंगबाजी के शौकीन युवाओं ने जागरूकता रैली निकल संदेश दिया।