बरनाला-बठिंडा रोड पर हादसे में दो घायल
तपा((बरनाला)) - बरनाला-बठिंडा रोड पर गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल के पास 3 वाहनों के आपस में टकरा जाने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी अनुसार टाटा ऐस पंक्चर होने के कारण सड़क पर खड़ा था, जिसका अंधेरे में पता नहीं लगने से पीछे से आ रही एक स्विफट इससे टकरा गई और उसके पीछे से ही एक अन्य टवेरा उससे टकरा गई, जिससे टवेरा गाड़ी में सवार मुकेश कुमार व गुरजंट सिंह दोनों निवासी बठिंडा जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मिन्नी सहारा क्लब के सदस्य मौके पर पहुंचें व घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया।