हमले के विरोध में निकाली रैली
बठिंडा - अमृतसर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर कंपनी बाग में तिरंगा फहरा रहे आम आदमी पार्टी के सदस्यों पर हुए हमले को लेकर आप के मेंबरों में भारी रोष पाया जा रहा है। इस को लेकर आम आदमी पार्टी बठिंडा ने फायर ब्रिगेड चौक पर रोष रैली की। मीडिया कोआर्डिनेटर राजनसिंगला ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की बढ़ रही लोकप्रियता को देखकर विरोधी पार्टियों की रातों की नींद व दिन का चैन उड़ गया है। मौके किरपाल सिंह, बिलास चंद, गुरलाल सिंह एडवोकेट, संदीप परचंदा, जीवन शर्मा, भुपिंदर बांसल, राजिंदर कौर आदि ने संबोधित किया।