पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदस्यों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

सदस्यों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा - सहारा सदस्यों ने विभिन्न हादसों में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। बठिंडा-रामपुरा रोड पर लेहरा बेगा के पास एक कार मंडी कलां की तरफ जाते हुए पलट गई, इससे कार राजविंद्र सिंह पुत्र अवतार सिंह, सुखपाल कौर पत्नी अवतार सिंह, सुखबिंदर कौर पत्नी राजविंद्र सिंह, कुलदीप कौर व कुलवंत कौर घायल हो गए। वहीं बठिंडा मुल्तानियां रोड पर बाइपास चौक के पास मोटर साइकल सवार पति, पत्नी व बच्चा चौक से टकरा गए। सहारा वर्करों घायल कुलवंत सिंह पुत्र नाजर सिंह, सर्बजीत कौर पत्नी कुलवंत सिंह वासी नरुआना व एक बच्चे को अस्पताल में दाखिल करवाया। एक अन्य दुर्घटना में संतपुरा रोड पर रात्रि 10 बजे एक मोटर साइकिल सवार दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो गया, सहारा वर्करों ने घायल सुखदेव सिंह पुत्र इंदर सिंह 58 वर्षीय को अस्पताल में दाखिल करवाया। एक अन्य हादसे में बठिंडा डबवाली रोड पर बठिंडा से 20 किलोमीटर दूर एक कार गुरथड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई कार बुरी तरह टूट गई व कार चालक गंभीर घायल हो गया।