‘देश में गुणात्मक शिक्षा की जरूरत’
बठिंडा - पंजाब केंद्रीय यूनिवर्सिटी बठिंडा के मानसा मार्ग पर स्थित नगर परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम यूनिवर्सिटी के उपकुलपति प्रोफेसर डॉ. जैरूप सिंह ने परेड का निरीक्षण किया और राष्ट्र ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। अपने संबोधन में उपकुलपति ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश के विकास के लिए शिक्षा के गुणवत्ता वाले पक्ष पर अधिक बल दिया। मौके पर प्रोफेसर डॉ. पुश्पिंद्र जैरूप कौर डीन, अकादमिक प्रोफेसर पी रामाराव, परीक्षा प्रभारी प्रोफेसर आरजी सैनी, प्रोफेसर एके जैन, कुलसचिव कर्नल जगदेव करतार सिंह, प्रोफेसर चमनलाल तथा यूनिवर्सिटी के अधिकारी, कर्मचारी, अध्यापक तथा विद्यार्थियों के अतिरिक्त नगर के प्रतिष्ठित नागरिक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में यूनिवर्सिटी के कुलसचिव कर्नल जगदेव करतार सिंह ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।