पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हफ्ते बाद पता चलेगा नरुआना रोड पर कितने इंच का पाइप डलेगा

हफ्ते बाद पता चलेगा नरुआना रोड पर कितने इंच का पाइप डलेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बठिंडा
नरुआना रोड सीवरेज प्रोजेक्ट को जांचने के लिए थापर इंजीनियरिंग कॉलेज पटियाला के सिविल इंजीनियरिंग विंग की टीम सोमवार को बठिंडा में पहुंची। कॉलेज के सिविल इंजीनियङ्क्षरग विंग के असिस्टेंट प्रोफेसर तपस क्रमाकर और एसोसिएट प्रोफेसर सर्वजीत सिंह ने सीवरेज बोर्ड के एक्सईएन एसडी कांसल, निगम के ओएंडएम शाखा के एसडीओ किशोर बांसल को साथ लेकर नरुआना रोड क्षेत्र का दौरा किया।
यहां पर पूर्व पार्षद राजिंदर कुमार व मोहल्ला निवासियों की मौजूदगी में उन्होंने नरुआना रोड की आबादी व भविष्य की संभावनाओं को मुख्य रखते हुए सीवरेज प्रोजेक्ट की जांच की। टीम अपनी फाइनल रिपोर्ट जिला प्रशासन को एक सप्ताह के भीतर देगी। इसी रिपोर्ट के बाद तय हो पाएगा कि इस क्षेत्र में 32 इंच का सीवरेज डलेगा या 16 इंच का।
16 से 32 इंच पाइप लाइन के चक्कर में उलझा है सीवरेज प्रोजेक्ट
सीवरेज बोर्ड ने नरुआना रोड के क्षेत्र को सीवरेज सुविधा से जोडऩे के लिए यहां पर नई सीवरेज पाइप डालनी है। सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत नरुआना रोड मेन पर 16 इंच का सीवरेज डाला जाना है। मगर दो माह पहले जब यहां पर काम शुरू होने लगा तो स्थानीय पूर्व पार्षद राजिंदर सिंह के नेतृत्व में लोगों ने इसका विरोध कर दिया।
उन्होंने 16 की बजाए क्षेत्र की आबादी और भविष्य में विकास के मद्देनजर 32 इंच का पाइप लाइन बिछाने की मांग की। इस पर प्रशासन ने काम को बीच में रुकवाकर ज्ञानी जैल सिंह इंजीनियरिंग कालेज की टीम को इसकी जांच के निर्देश दिए थे। ज्ञानी जैल सिंह इंजीनियरिंग कालेज की टीम ने जांच के बाद जो रिपोर्ट दी है, उसमें नरुआना रोड पर 32 इंच की बजाए 16 इंच का सीवरेज डालने की ही सिफारिश की थी। तब से लेकर अब तक इस पर कवायद चल ही रही है।