धूमधाम से मनाया गया 65वां गणतंत्र
भास्कर न्यूज - बठिंडा
देश का 65वां गणतंत्र दिवस जिले में धूमधाम से मनाया गया। जहां परेड की सलामी दी गई, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। सभी स्कूलों कॉलेजों व समाजसेवी संस्थाओं सहित सरकारी विभागों में झंडा लहराया गया।
सोसायटी ने मनाया गणतंत्र दिवस : शहीद जरनैल सिंह वेलफेयर सोसायटी द्वारा अनाज मंडी रोड पर शहीद जरनैल सिंह चौक में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान बीएसएनएल के एसडीओ गुरचरन सिंह ने राष्ट्रीय झंडा लहराया, जबकि शहीद जरनैल सिंह एलीमेंट्री स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय गीत पेश किया। सोसायटी के प्रधान अवतार सिंह गोगा सहित गुरमुख सिंह, सूरज कुमार, जरनैल सिंह, महिंदर सिंह, पूर्ण सिंह, अजायब सिंह, रामजी लाल, अवतार सिंह आदि ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की महत्ता के बारे में बताया।
बाल विद्या मंदिर में भी मनाया गणतंत्र दिवस : श्री नारायण बाल विद्या मंदिर में गणतंत्र दिवस बडी धूमधाम से मनाया गया। झंडा फहराने की रस्म मुनी लाल मित्तल ने अदा की। इस मौके बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति के गीत गाए। मौके पर कमेटी के चेयरमैन रतन लाल गर्ग, प्रधान पवन गर्ग तथा स्कूल प्रबंधक शमशेर सिंह आजाद ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बृज मोहन शर्मा, मदन लाल बांसल, रमेश बांसल, रमणीक वालिया, अंजू वालिया, संध्या वालिया, प्रिंस शर्मा तथा स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।
डॉ. अंबेडकर को समर्पित हो गणतंत्र दिवस : लोजपा ने डॉ. अंबेडकर के बुत को हार पहना व राष्ट्रीय झंडा लहरा कर गणतंत्र दिवस मनाया। मौके पर यूथ विंग के राष्ट्रीय महासचिव जगदीप सिंह, लोजपा बोर्ड के संसदीय चेयरमैन गुरमेल सिंह, सचिव नछत्तर सिंह, महिंद्र कौर, गुरचरन सिंह, बोहड़ सिंह, मिट्ठू सिंह, डीपी सिंह, बलविंदर सिंह, ठाना सिंह, सीरा तुंगवालिया आदि उपस्थित थे।
गुडविल सोसायटी : गुडविल सोसाइटी द्वारा परसराम नगर के गंगा पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि लायंस क्लब के प्रधान आरके मदान ने शिरकत किया। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रिंसिपल डॉ. उषा मदान ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। प्रधान विजय बरेजा ने गणतंत्र दिवस की बधाई। आयोजन में जगपाल बाली, कृष्ण बरेजा, डॅ. जोत राम इत्यादि उपस्थित रहे। गुडविल पब्लिक हाई स्कूल में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि स्टेट बैंक आफ पटियाला के पूर्व सहप्रबंधक पीके बांसल व विशिष्ट अतिथि के रूप में केके गोयल, इन्दरजीत गुप्ता, अशोक गोयल, प्रो. जीएल गोयल ने शिरकत की। स्कूल की प्रिंसिपल शिमला सिंगला ने स्वागत किया। आयोजन में स्कूली छात्रों द्वारा तिरंगा फहराने की रस्म अदा की गई। इसी प्रकार संगुआणा बस्ती स्थित मंडल भवन में गढ़वाल भातृ मंडल के प्रधान शशिधर वर्मा के नेतृत्व गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया।
लाइब्रेरी ने मनाया गणतंत्र : आजाद मेमोरियल पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा गणतंत्र दिवस पर आयोजित किए गए समागम में प्रधान डॉ. एचएस धालीवाल ने राष्ट्रीय झंडा लहराया। मौके पर महासचिव कुलदीप धिंगडा, तरसेम गोयल, पीडी गोयल, पवन मनी, आदि उपस्थित थे।
अमृता प्रीतम हाऊस ने जीती ओवरऑल ट्राफी : एसएसडी गल्र्स कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर बच्चों के अंतर हाउस मुकाबले करवाए, जिसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। समागम में कॉलेज कमेटी के प्रधान नंद लाल, सचिव अजय गुप्ता व सचिव पीके गुप्ता विशेष तौर पर शामिल हुए। प्रिंसिपल डॉ. सुखवीर कौर ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की महत्ता बताते हुए देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। समागम में अमृता प्रीतम हाउस ने ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा किया।