पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नन्ही छांव महज एक ड्रामा : जस्सी

नन्ही छांव महज एक ड्रामा : जस्सी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा - रोजगार मांग रहे बेरोजगार अध्यापकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना व अपनी मांगों के लिए रोष प्रदर्शन कर रहे गेस्ट फेकल्टी पीएचडी अध्यापकों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना निंदनीय है। यह कहना है पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी के महासचिव व पूर्व मंत्री हरमंदर सिंह जस्सी का। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सांसद हरसिमरत कौर बादल नन्ही छांव की मुहिम का ड्रामा कर रही है तो दूसरी ओर अपना हक मांग रही महिलाओं व युवतियों पर कहर ढाहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव भोखड़ा में पुलिस द्वारा अध्यापकों को भगा भगा कर पीटना एक शर्मसार घटना है, जबकि कई महिला अध्यापक बेहोश भी हो गई थी। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने चुनावों दौरान किए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया, जबकि सरकार को चाहिए वह अपने किए गए वादों को पूरा करे।