- Hindi News
- लोगों के सामान पर हाथ साफ करती तीन महिलाएं काबू
लोगों के सामान पर हाथ साफ करती तीन महिलाएं काबू
भास्कर न्यूज - बठिंडा
धोबी बाजार में शॉपिंग करने के लिए आने वाले लोगों के सामान पर हाथ साफ करती तीन महिलाओं को कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथों काबू किया। इनके पास से तलाशी के दौरान 10 हजार रुपए की नगदी जो उन्होंने बाजार से ही उड़ाई थी, कुछ बच्चों के कपड़े व डाइपर बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों महिलाओं पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उनका दो दिन का पुलिस रिमांड ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है, जिससे अहम जानकारी मिलने की संभावना है। सब-इंस्पेक्टर सुखराम सिंह के अनुसार आरोपी महिला सुनीता रानी, वीना रानी व पुष्पा निवासी मानसा धोबी बाजार में शॉपिंग करने आए लोगों को बातों में उलझाकर उनका सामान गायब कर रही थी। धोबी बाजार में पहले उन्होंने एक व्यक्ति के दस हजार रुपए गायब किए। इसके बाद वह एक दुकान में घुसी व वहां से कपड़े व अन्य सामान इसी तरह गायब किया। लोगों के शिकायत करने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची व महिलाओं को रंगे हाथों पकड़कर उन पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।