पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंडक्टर से रुपयों से भरा बैग छीना

कंडक्टर से रुपयों से भरा बैग छीना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा - बठिंडा डिपो से फाजिल्का के लिए जाने वाली पीआरटीसी की बस के कंडक्टर से रुपयों से भरा बैग छीनकर तीन युवक फरार हो गए। बैग में 5 हजार रुपए थे। थाना सदर पुलिस ने कंडक्टर सुखचैन सिंह के बयान के आधार पर तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों में से एक की शिनाख्त चमकौर सिंह निवासी विर्क खुर्द के नाम से हुई, जबकि दो अज्ञात है। सुखचैन के मुताबिक तीनों आरोपी बठिंडा से बस में चढ़े और टिकट कटवाने को लेकर उससे तकरार करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने गांव कर्मगढ़ के पास जाकर झगड़ा शुरू किया था।