- Hindi News
- बठिंडा में पले बढ़े डॉ. महेश वर्मा को पद्मश्री
बठिंडा में पले-बढ़े डॉ. महेश वर्मा को पद्मश्री
भास्कर न्यूज - बठिंडा
डॉक्टर महेश वर्मा को 26 जनवरी पर भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा है। उन्हें यह सम्मान दंत स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए दिया गया है। बेशक डॉक्टर वर्मा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं मगर बठिंडा से भी उनका गहरा नाता है। यही कारण है कि उनकी कामयाबी पर शहर भी उत्साहित है। इस समय वे मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी में बतौर डायरेक्टर कार्यरत हैं। उन्होंने 1985 में मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट में बतौर पूल ऑफिसर ज्वाइन किया था।
9 विदेशी यूनिवर्सिटी उन्हें उनके मेडिकल योगदान के लिए फैलोशिप प्रदान कर चुकी हैं। लगातार 28 वर्षों से अपने शोध कार्यों व मेडिकल क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है।