पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबठिंडा। मॉडल टाऊन निवासी प्रिंस कुमार की कार से चोरों ने लैपटॉप व 40 हजार रुपए नकद उड़ा लिए। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में प्रिंस कुमार ने बताया कि वह अपनी कार में मॉडर्न वर्कशॉप में सर्विस के रुपए देने गया था।
कार को बाहर खड़ी कर जब वह अंदर गया तो कार में सोनी कंपनी का लैपटॉप व 40 हजार रुपए थे। जब वह वापस आया तो कार में से दोनों चीजें गायब थी। वहीं, बालियावाली पुलिस ने 30 ग्राम स्मैक सहित एक आरोपी को काबू किया है। उसकी शिनाख्त अमरीक सिंह निवासी गांव मंडी कलां के नाम से हुई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.