दूसरा विबग्योर मेला 30 व 31 को
बठिंडा - बाबा फरीद ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स द्वारा तकनीकी, प्रबंधकीय, सभ्याचारक, ज्ञान और मनोरंजन के रंगों के सुमेल वाला दूसरा विबग्योर मेला -2014, 30 और 31 जनवरी को बाबा फरीद कैंपस में आयोजित किया जा रहा है।
संस्था के चेयरमैन गुरमीत सिंह धारीवाल ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों तथा आम लोगों को मैनेजमेंट तथा तकनीक के पक्ष से विश्व स्तरीय ज्ञान तथा तकनीक से अवगत कराने के साथ साथ भारत तथा विदेशों के सभ्याचार बारे जानकारी देना है।
उन्होंने बताया कि इस मेले मे अंतर्राष्ट्रीय स्तर स्तर की पेशकारियां जैसे विभिन्न देशों के ग्रुप डांस,अंतर्राष्ट्रीय पतंगबाजी,तनूरा नृत्य,अफ्रीकन एयरोबेटिक तथा क्रेजी साइंटिस्ट यूक्रेन अपनी कला के जौहर दिखाएंगे। मेले में ग्लोबल विलेज के तहत विभिन्न देशों के डेलिगेट अपने सभ्याचार की पेशकारी करेंगे। इसी तरह भारत के विभिन्न राज्यों के कलाकारों द्वारा अपने अपने राज्य के लोग नृत्यों की पेशकारी भी देखने को मिलेगी।
इस मौके पर बाबा फरीद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के वाइस प्रैजिडेंट सरदूल सिंह ग्रेवाल,गुरमीत सिंह डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन, प्रिंसिपल सुखदेव सिंह पक्का,हेमराज शर्मा डायरेक्टर,डिप्टी डॉयरेक्टर डॉ.प्रदीप कौड़ा,डिप्टी डॉयरेक्टर बीडी शर्मा व पीआरओ हरबिंदर सिंह भी मौजूद थे।