- Hindi News
- चाइना डोर से बच्चे के हाथ जख्मी, तीन परिंदों की मौत
चाइना डोर से बच्चे के हाथ जख्मी, तीन परिंदों की मौत
भास्कर न्यूज - बठिंडा
सोमवार को चाइना डोर से गणेश नगर में 9 साल के एक बच्चे के दोनों हाथ जख्मी हो गए। गणेश नगर निवासी जसकरन अपने घर की छत पर खड़ा था। तभी पास से गुजर रही कटी पतंग को पकडऩे के चक्कर में उसके दोनों हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायल होने के बाद परिजनों ने बच्चे का इलाज करवाया गया। पिता लखबीर सिंह ने बताया कि कई दिनों से मोहल्ले में कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके चलते लोगों में रोष है। उधर, रविवार को हुई पतंगबाजी में चाइना डोर में फंसने से तीन कबूतरों की मौत हो गई। इसमें दो घायल हो गए, जिनका उपचार अंतर्राष्ट्रीय जीव रक्षक संगठन पेटा ((पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स)) की सहयोगी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी द्वारा किया जा रहा है। वहीं एक बाइक सवार के गले में फंसने से वह भी घायल हो गया। संस्था के सदस्य शिवम शर्मा ने बताया कि रेलवे रोड़, सुर्खपीर रोड़ व अमरीक सिंह रोड़ पर तीन कबूतर इस डोर में उलझ कर घायल हो गए। इसमे किकर बाजार, वादी वाली गली व नई बस्ती में तीन कबूतर चाइना डोर के कारण कट जाने से मर गए। बरनाला बाईपास रोड़ पर मौत का फंदा बनकर झूल रही चाइना डोर की चपेट में आकर घायल हो गया। चालक सतजीत सिंह पुत्र सतगुर सिंह निवासी सुच्चा सिंह नगर बठिंडा ने बताया कि वह रविवार को बरनाला बाईपास रोड़ पर जा रहा था कि अचानक सड़क के बीचों बीच झूल रही चाइना डोर उसके गले में पड़ गई।