- Hindi News
- सरकार विरोधी बोलियां डालकर किया रोष प्रदर्शन
सरकार विरोधी बोलियां डालकर किया रोष प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - बठिंडा
शहरवासियों ने भांगड़ा,गिद्दा,डांस आदि प्रकार की आइटमें रंगारंग प्रोग्राम में तो देखी होंगी। लेकिन किसी के रोष प्रदर्शन में नहीं।
जी हां। इस नए ढंग से अनएडेड स्टॉफ के द्वारा सरकार का विरोध प्रदर्शन किया गया। अनएडेड स्टॉफ ऑफ एडिड स्कूल फ्रंट के 50 मेंबरों के द्वारा मलवई गिद्दा,भांगड़ा व बोलियां डाली गई। उनके द्वारा जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के बाहर,एसएसडी सेकंडरी स्कूल व सिरकी बाजार में लोगों के बीच जा कर ऐसी ड्रामा करके सरकार का प्रदर्शन किया। उनके द्वारा पेश की बोलियों में सरकार का कोसा गया । उनकी बोलियां थी- बारी बरसी खटन गया खट के लियांदी खीर,स्कूल बचालो जी,बेचनगे बादल ते सुखबीर।
लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे अनएडेड स्टाफ ((एडिड स्टाफ)) फ्रंट पंजाब की ओर से राज्य प्रधान जसपाल सिंह गिल की अगुवाई में सरकार विरोधी बोलियां पाकर नए तरीके से सरकार का विरोध किया गया। फ्रंट की ओर से गोल डिग्गी , सिरकी बाजार, सब्जी मंडी पर बस अड्डे के पास बोलियां डालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर बलदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, परमिंदर कौर, यादविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरविंदर गिल, चंद्रकांता आदि ने संबोधित किया।