हिरासत में लिए गए गेस्ट फैकल्टी टीचर्स
भास्कर न्यूज - बठिंडा
सरकारी राजिंदरा कॉलेज के गेस्ट फेकल्टी लेक्चरर यूनियन द्वारा मांगों को लेकर शुरू किए संघर्ष के तहत सोमवार को सातवें दिन मिनी सचिवालय व न्यायालय परिसर व चौक के पास जम कर नारे बाजी की।
सोमवार को गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स को पुलिसिया अभद्रता का शिकार होना पड़ा। सुबह 10 बजे से अंबेडकर प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रहे गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स को पुलिस द्वारा धारा 144 होने की बात कह कर प्रदर्शन से रोक दिया गया। वहीं दूसरी तरफ गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों ने पुलिस व प्रशासन पर अन्याय करने का आरोप लगाया। सुबह गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स यूनियन के सदस्यों द्वारा डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से बात चीत का कोई भी नतीजा न निकलने पर गेस्ट फैकल्टी लेक्चर्स ने जमकर प्रदर्शन किया। जब पुलिस प्रशासन द्वारा न्यायालय के पास प्रदर्शन कर रहे 50 से अधिक गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स को हिरासत में ले लिया गया। यूनियन की रीटा अग्रवाल ने बताया कि सुबह गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स द्वारा डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से बात चीत करने पर कोई भी नतीजा न निकलने पर देर शाम जब गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स द्वारा न्यायालय परिसर के सामने नारे बाजी करने पर पुलिस द्वारा सभी को हिरासत में ले लिया गया। डिप्टी सीएम ने फिर टाल दियायूनियन की रीटा अग्रवाल, राजपाल कौर, प्रो. निरलेप कौर, प्रो. मनदीप कौर, प्रो. निंदिया शर्मा, प्रो. कमलप्रीत कौर, प्रो. राजपाल कौर, प्रो रीटा अग्रवाल ने बताया कि उपमुख्य मंत्री ने गेस्ट फैकल्टी प्रतिनिधियों को आश्वासन नहीं दिया। उन्होंने पहले की ही तरह बात टाल दी। जिसके चलते गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स अपना संघर्ष तेज करेंगे। व राजिंदरा कालेज के गेट पर धरना पहले की तरह जारी रहेगा।