रेलवे क्वार्टर में गुजरा बचपन
उनके पिता स्व. एलआर वर्मा उत्तर रेलवे में आफिस सुपरिटेंडेंट रहे। महेश वर्मा ने बताया कि कक्षा 8वीं से लेकर इंटर कालेज की शिक्षा तक उनका बचपन बठिंडा रेलवे कालोनी स्थित क्वार्टर न 392 बी में गुजरा। उन्होंने बताया कि पूरा बचपन व इंटर कालेज तक की शिक्षा के दौरान बठिंडा के सहपाठियों के साथ अच्छे रिश्ते बने। जो आज तक कायम है।