पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएसयू ने गेस्ट लेक्चररों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा

पीएसयू ने गेस्ट लेक्चररों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा - गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर यूनियन पर बठिंडा में हुए लाठीचार्ज की पंजाब स्टूडेंट यूनियन नेताओं ने निंदा की है। यूनियन ने गिरफ्तार किए अध्यापक नेता बख्शी आजाद, पीएसयू के जोनल नेता गगन संग्रामी, मनी कोटली व अन्य तो तुरंत रिहा करने की मांग की है। पीएसयू के महासचिव राजेंद्र गिल ने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त गेस्ट फैकल्टी लेक्चररों का सरकारी कालेजों में पिछले लंबे समय से कम वेतन देकर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। पीएसयू व गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर सरकारी कॉलेजों में विद्यार्थियों से उगराही जा रहे पीटीए फंड बंद करके लेक्चररों को सरकारी खजाने में वेतन देने समेत अन्य मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। पीएसयू नेता कर्मजीत कोटकपूरा ने कहा कि सरकार निजीकरण की नीति पर चल रही है।