550 बच्चों को बांटी गई वर्दियां
भास्कर न्यूज - बठिंडा
गुरु गोबिंद रिफाइनरी ने गांव फुल्लोखारी व रामा के स्कूलों में 550 बच्चों को वर्दियां, बूट व जुराबें बांटी। गांव फुल्लोखारी में सरपंच मक्खन सिंह व पंचायतों सदस्यों ने बच्चों को वर्दियां बांटी, जबकि गांव रामा में पसवक कमेटी व नगर काउंसिल के सदस्यों द्वारा वर्दियां बांटी गई। रिफाइनरी के वाहेगुरुपाल सिंह व विक्रांत पूरी ने बताया कि उनके द्वारा 8 गांवों के 15 स्कूलों के 3 हजार के करीब बच्चों को वर्दियां, बूट व जुराबें बांटी जाएंगी, जिसको आने वाले तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा रिफाइनरी द्वारा गांव फुल्लोखारी में आंखों की जांच का कैंप भी लगाया गया, जिसमें जरूरतमंदों को चश्मे व दवाइयां दी गई। कैंप में आंखों की बीमारियों के माहिर डॉ. अमृत सेठी द्वारा मरीजों की आंखों की जांच कर उनको आंखों की संभाल के बारे में बताया गया। कैंप दौरान की पंचायत ने पूरा सहयोग दिया।