पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली में ले जाने के लिए किसानों को किया लामबंद

रैली में ले जाने के लिए किसानों को किया लामबंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानसा - भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा व पंजाब खेत मजदूर यूनियन द्वारा 5 फरवरी से बठिंडा में तीन दिवसीय धरने की तैयारी को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसके मद्देनजर उन्होंने गांव ठूठियावाली, कोटली कला, दलेल सिंह वाला, मान बीबडिया, खोखर खुर्द मे ढोल मार्च, मशाल मार्च व रैलियां की गई।जिला प्रधान राम सिंह भैणीबाघा, ब्लाक प्रधान जगदेव सिंह भैणीबाघा व इकबाल सिंह फफडे ने कहा कि बादल सरकार ने चुनाव समय किसानों मजदूरों के साथ वादे कर वोटों लेने उपरांत सत्ता मे आई थी, लेकिन दुख की बात है कि बादल सरकार ने सत्ता मे आने के बाद किसानों मजदूरो का एक भी वादा पूरा नहीं किया। किसान नेताओं ने चेतावनी देते कहा कि यदि सरकार आज भी होश मे न आई व किसानों मजदूरों व जबर करना
बंद न किया तो आने वाले दिनों में सरकार को किसानों मजदूरों के भारी विरोध का सामना गांवों की पंचायतों में करना पड़ेगा। उन्होंने किसानों मजदूरो को अपील की कि वह 5 फरवरी को परिवारों समेत बठिंडा पहुंचे।