- Hindi News
- बड़ों को संदेश दे गई ‘तुझे सब है पता, है ना मां’ गीत की प्रस्तुति
बड़ों को संदेश दे गई ‘तुझे सब है पता, है ना मां’ गीत की प्रस्तुति
भास्कर न्यूज - बठिंडा
निर्देशक संजीव शाद के निर्देशन में बच्चों व स्टॉफ सदस्यों ने ‘तुझे सब पता है ना मां’ गीत के जरिए पेश किया गया प्रोग्राम बड़े-बड़ों को संदेश दे गई। छोटे बच्चे बड़े ही मासूमियत से वो कह गए, जिसके लिए उन्हें रोज-बरोज जूझना पड़ता है।
गीत के बोल ने बोलने वालों की बोलती ही बंद कर दी। और छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने वाले माता-पिता को आत्म मंथन करने की नसीहत दे गई। इस गीत में पेश किया गया कि आज के व्यस्त जीवन में बच्चों के लिए न मां के पास समय है और न ही पिता के पास।
इस गीत से ये बात सामने आई कि नन्हें बच्चों के पास हमसे पूछने के लिए बहुत सवाल हैं, पर हमारे पास उनके तोतले सवालों के लिए कोई जवाब नहीं है। संजीव शाद को स्कूल प्रबंधन के द्वारा बेस्ट डॉयरेक्टर का अवार्ड दिया गया। इसके अलावा स्कूल में विभिन्न गतिविधियों में आगे रहने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। बच्चों ने युवा यात्रा भी निकाली। मौका था सुदेश वाटिका कॉनवेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल भागीवांदर के सालाना समागम का। इसमें ऑल इंडिया रेडियो स्टेशन के डॉयरेक्टर राजीव अरोड़ा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। वहीं रेडक्रॉस के सचिव कर्नल रिटायर्ड मुख्तार सिंह कुलार विशेष मेहमान के तौर पर पहुंचे।
स्कूल के चेयरमैन विनोद खुराना व प्रिंसिपल अजूंमिता मान ने मेहमानों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। रंगारंग प्रोग्राम का आगाज धार्मिक शब्द के साथ किया गया। स्कूल के डॉयरेक्टर एमसी शर्मा ने मेहमानों का स्वागत किया। नन्हें बच्चों प्रभदीप व मन्नत के द्वारा ‘उपर छाता नीचे हम’ पेश की गई। फिर ‘धीयां बचाओ रुख लगाओ पानी दा सत्कार करो’ गीत पर बच्चों व स्टाफ के द्वारा पेश की गई कोरियोग्राफी सराहनीय रही। मुख्यअतिथि ने कहा कि ये स्कूल दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के गुरु की काशी के वरदान को सच साबित कर रहा है। इस शानदार प्रोग्राम के लिए मुबारकवाद दी। मौके पर पीकेएस इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन सुखदेव सिंह, भोला सिंह, डीपीएस के प्रिंसिपल अरुण जी, कार्तिक वेंकटेश, शिअद नेता सुखमंदर सिंह भागीवांदर, नरेश पठानिया आदि मौजूद थे।