टैंकरों की आवाजाही बंद करने की अपील
बठिंडा - गांव जोधपुर रोमाना के लोग गांव के पंच जसविंदर सिंह रोमाणा की अगवाई में डीएसपी गुरमीत किंगरा को मिले। उन्होंने बताया कि उनके गांव में से जस्सी से रोजाना तेल के टैंकर गुजरते हैं और रिफाइनरी के गैस के टैंकर भी उनके गांव से ही गुजरते हैं। इस प्रकार करीब 4-5 सौ टैंकर हर रोज उनके गांव की छोटी सड़क से गुजरते हैं और इनसे उनके बच्चों की जान को भारी खतरा है। पंच जसविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रशासन को पहले भी इसके बारे में सूचना दी थी लेकिन किसी ने भी उनकी इस मांग पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनके गांव की छोटी सड़क से इन टैंकरों का आना जाना बंद न किया गया तो वे सड़क को जाम करने को मजबूर होंगे।