- Hindi News
- चाइना डोर के खिलाफ रैली निकाल दिया लोगों को संदेश
चाइना डोर के खिलाफ रैली निकाल दिया लोगों को संदेश
भास्कर न्यूज - बठिंडा
अर्जुन नगर वेलफेयर क्लब द्वारा चाइना डोर के खिलाफ परस राम नगर में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें लोगों को चाइना डोर के बुरे प्रभावों के बारे में बताया गया। रैली में सेंट हार्ट पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, एमएचआर पब्लिक स्कूल आदि के बच्चों ने भाग लिया। यह रैली परस राम नगर चौक से शुरू होकर परम राम नगर से होती हुई प्रताप नगर, अर्जुन नगर, जोगी नगर, गोपाल नगर से होकर वापिस परस राम नगर के चौक में पहुंच कर समाप्त हुई। महासचिव प्रदीप शर्मा ने चाइना डोर के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए दुकानदारों को चाइना डोर न बेचने का आह्वान किया, जबकि प्रधान कुलवंत राय से सरकार से अपील की चाइना डोर पर मुकम्मल तौर पर पाबंदी लगाई जाए। रैली दौरान कोषाध्यक्ष सूबा सिंह ने चाइना डोर के कारण हुए हादसों पर चिंता व्यक्त करते हुए पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने की मांग की। इस मौके पर श्री हनुमान सेवा समिति के सोहन महेश्वरी, बलजीत सिंह, साधू राम, रविंदर कुमार, पवन बंसल, शाम सरूप, वीरू बंसल, एडवोकेट रणबीर बराड़, तरसेम गर्ग, मिट्ठू राम, विक्की आदि उपस्थित थे।