ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार की मौत
बठिंडा - एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना रामा पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना रामा पुलिस को दी शिकायत में जलौर सिंह वासी कोट बखतू ने बताया कि 27 जनवरी को उसका भतीजा बीरबल अपने साथी गुरमीत सिंह के साथ बाइक पर सवार हो कर फैक्टरी रामा रोड पर जा रहा था। इस दौरान एक ट्रक ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में गुरमीत सिंह की मौत हो गई। जलौर सिंह के बयानों के आधार पर थाना रामा ने धर्मपाल सिंह वासी लालेआणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।