पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबठिंडा। ससुराल वालों से तंग आ एक महिला ने खुद को आग लगा ली। जिसके चलते महिला बुरी तरह से जल गई। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना तलवंडी साबो पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए हैं। थाना तलवंडी साबो पुलिस को दी शिकायत में राजा मराद वासी मानसा मंडी ने बताया कि उसकी बहन प्रवीण रानी की शादी लवप्रीत खान के साथ हुई थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.