पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीसीआरकर्मी पर मारपीट का आरोप

पीसीआरकर्मी पर मारपीट का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बठिंडा
नई बस्ती वासी एक युवक ने पीसीआर कर्मियों पर मारपीट के आरोप मढ़े हैं। पीडि़त युवक ने इस मारपीट की लिखित शिकायत एसएसपी बठिंडा को दे इंसाफ की गुहार लगाई है।
युवक का कहना है कि उनका मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल को भी कोतवाली पुलिस ने अपनी कस्टडी में रखा हुआ है। पीडि़त नवी कुमार का कहना है कि पुलिस उसे यह कह रही है कि वे उन्हें लिखित में दे कि उस रात उसने शराब पी रखी थी व पुलिस कर्मियों को गलत बोला था उसके बाद ही उसका सामान उसे लौटाया जाएगा। इस संबंध में थाना कोतवाली प्रभारी का कहना है कि ऐसा मामला उनके ध्यान में नहीं है। युवक को वह थाने बुला कर पूरे मामले की खुद जांच करेंगे। एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को दी लिखित शिकायत में नवी कुमार वासी नई बस्ती ने बताया कि वह धोबी बाजार स्थित एक दुकान पर काम करता है।
25 जनवरी को वह अपने दोस्त की शादी में गांव नरुआना गया हुआ था। देर रात जब वह अपने घर को लौट रहा था तो गोल डिग्गी में तैनात पीसीआर नंबर 15 के जवानों ने उसे रोक लिया। नवी के आरोप लगाया कि पीसीआर के जवानों ने उसे पीटना शुरु कर दिया व उसे अपने साथ थाना कोतवाली ले गए। नवी ने बताया कि उसे थाने के लॉकअप में बंद भी किया गया उसे करीब साढ़े तीन बजे घर जाने दिया। नवी ने बताया कि वह 26 जनवरी की रात को थाना कोतवाली अपना मोटरसाइकिल व अन्य सामान लेने गया तो उसे पुलिस कर्मियों ने कहा कि वह उन्हें लिखित में दे कि उस रात उसने शराब पी थी व पुलिस कर्मियों को गलत बोला था। नवी ने बताया कि उसने ऐसा करने से मना कर दिया। उसने इस की लिखित शिकायत कर दी है। इस संबंध में थाना कोतवाली प्रभारी दिनेश शर्मा का कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर का कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है। अगर पीसीआर जवानों की गलती होगी तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।