पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ५ को होने वाले प्रदर्शन के लिए नाटक का मंचन किया

५ को होने वाले प्रदर्शन के लिए नाटक का मंचन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मौड़ मंडी
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा द्वारा 5-6 फरवरी को बठिंडा में किए जाने वाले प्रदर्शन को लेकर गांव माइसर खाना में रैली की गई, जिसमें हरविंदर दीवाना की टीम द्वारा नाटक व कोरियोग्राफी पेश की गई। किसान नेता हरजिंदर सिंह ने कहा कि बादल सरकार ने चुनाव समय किसानों मजदूरो के साथ वादे कर वोटों लेने उपरांत सत्ता मे आई थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद किसानों मजदूरों का एक भी वादा पूरा नहीं किया। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों द्वारा खुदकुशी पीडि़त परिवारों को 5 लाख रुपए का मुआवजा़, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, किसानों की खेती मोटरों की फीस कम करना, जिन किसान मजदूरो के पास जमीन नहीं है उन परिवारों को 200 यूनिट बिजली माफ करना आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मौके पर जसवीर सिंह, भोला सिंह, मोहन सिंह, गुरमेल सिंह, दर्शन सिंह, कलकत्ता सिंह, जगतार सिंह, गुरदीप सिंह आदि उपस्थित थे। ((विजय कुमार))