रेलवे कॉलोनी में लंगर लगाया
भास्कर न्यूज - बठिंडा
मंगलवार को रेलवे कॉलोनी में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन दफ्तर में सुखमनी साहिब के पाठ के भोग तथा लंगर का आयोजन किया गया। आयोजन में सुबह 9 बजे से 1.30 बजे तक श्री सुखमनी साहिब के पाठ करवाया गया। तथा पाठ के बाद लंगर का आयोजन कर उपस्थित कर्मियों में प्रसाद का वितरण किया गया।आयोजन में नीलकंठ ठाकुर, प्रकाश चंद, मक्खन सिंह, जोगिंदर सिंह, प्रेम कुमार, इत्यादि ने सहयोग दिया। आयोजन में एसोसिएशन के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।