स्मार्ट कार्ड में नहीं दिखती है फोटो
बठिंडा - जिला सेहत विभाग इन दिनों भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना के तहत आटा दाल राशन कार्ड धारकों के धड़ा धड़ बीमा स्मार्ट कार्ड बनने में जुटा हुआ है। कार्डों को जैसे तैसे बनाया जा रहा है, बनने वाले कार्ड ठीक ढंग से बन रहे या फिर नहीं इस पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते इस कार्ड को हासिल करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरी करने वाले रछपाल सिंह वासी मॉडल टाउन ने बताया कि उनका नीला राशन कार्ड बना हुआ है। आटा दाल कार्ड धारकों के सेहत विभाग स्मार्ट हेल्थ बीमा कार्ड बना रहा है तो यह जानकर मंगलवार को वह सिविल अस्पताल पहुंचे। पूछताछ काउंटर पर उक्त स्मार्ट कार्ड बनाए जा रहे हैं। रछपाल सिंह ने बताया कि कार्ड बनवाने के लिए पहुंचा तो जब उसका कार्ड बना तो उस पर उसकी फोटो साफ नहीं दिखाई दे रही थी।