सर्वर डाउन होने से सुविधा बन गई दुविधा
भास्कर न्यूज - बठिंडा
सुविधा सेंटर आम लोगों के लिए दुविधा सेंटर बनता जा रहा है। इसमें आने वाले लोगों को अपने काम होने की बजाए परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुविधा सेंटर के आने वाले लोगों को मंगलवार को सरवर के डाउन होने के कारण शाम तक इंतजार करना पड़ा। जोगी नगर वासी करमजीत सिंह ने बताया कि आज वो तीसरी वार सुविधा सेंटर में आए हैं। लेकिन आज भी वो आवेदन नहीं दे पाया। महमा सरजा वासी सुरिंदर सिंह की भी ये ही समस्या थी। परस राम नगर वासी अशोक कुमार ने बताया कि वो सुबह से सरवर के चलने का इंतजार कर रहे हैं। गोनियाना वासी सतपाल ग्रोवर ने बताया कि उन्होंने अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराना था। 15 दिन से वो सुविधा केंद्र के चक्कर काट रहा है। कभी कोई सीट पर नहीं, अगर कोई सीट पर होता है तो बोल देते हैं लंच टाइम हो गया,कभी कह देते हैं टोकन देने का समय खत्म हो गया। ऐसे में उनके 15 दिन निकल गए।बठिंडा वासी लक्खा सिंह की भी ये ही समस्या थी।