आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
बठिंडा - आप कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस पर अमृतसर में क्रांति सेना के सदस्यों द्वारा आप कार्यकर्ताओं से मारपीट की घटना को निंदनीय करार दिया है। इसके खिलाफ रोष प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में रेलवे कॉलोनी, परसराम नगर, प्रताप नगर, के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसमें आप कार्यकर्ता सुशील भटनागर ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपना विचार कहने का अधिकार है। यदि किसी को दूसरे के विचार पसंद नहीं हैं, तो उससे
दुव्र्यवहार करने का अधिकार नहीं है। प्रदर्शन में रजनी, मोहित, राजेश श्रीवास्तव, कल्पना, एडवोकेट गणेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।