पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबठिंडा - शहर में हुए विभिन्न हादसों में छह व्यक्ति घायल हो गए। सभी को सहारा जन सेवा ने अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय हनुमान चौंक के समीप एक साइकिल सवार छात्रा की बाइक से टक्कर हो गई, इसमें वह घायल हो गई। इसकी पहचान ममता चौधरी पुत्री ज्ञान सिंह के तौर पर हुई। उधर, बठिंडा—डबवाली रोड पर एक साइकिल सवार ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। घायल की पहचान बबलू पुत्र गौरी शंकर के तौर पर हुई। वहीं, स्थानीय माल रोड पर पैदल जा रहे मां बेटे को एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायलों की पहचान रानी पत्नी श्रीपाल व अरूण तौर पर हुई। वहीं, स्थानीय 100 फुट रोड घोड़े वाला चौंक में एक औरत जो सड़क पार कर रही थी अचानक बाइक की टक्कर से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान मीना रानी व मोटरसाइकिल सवारों की पहचान लखविंदर तथा शिवम के तौर पर हुई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.