पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिपो होल्डर्स करेंगे अभी फैसले पर विचार

डिपो होल्डर्स करेंगे अभी फैसले पर विचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बठिंडा
सोमवार को चंडीगढ़ में हुए राज्य सरकार व डिपो होल्डर्स एसोसिएशन के बीच हुए समझौते को 24 घंटे भी नहीं बीते कि डिपो होल्डर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने हड़ताल वापस लेने के फैसले पर असहमति बन गई। 30 जनवरी को लुधियाना में सभी जिलों के डिपो होल्डर्स यूनियन के प्रधानों की बैठक बुलाई गई है।
डिस्ट्रिक्ट डिपो होल्डर्स एसोसिएशन के प्रधान संतोख सिंह ने बताया कि सोमवार को राज्य सरकार द्वारा डिपो होल्डर्स के साथ समझौते के नाम पर हड़ताल वापस लेने का दबाव डाला गया है। फिलहाल प्रदेश के सभी डिपो होल्डर्स की बैठक के बाद ही हड़ताल वापस लेने के बारे में विचार किया जाएगा। तब तक हमारी हड़ताल चलती रहेगी।
उन्होंनें कहा कि सरकार समझौते के नाम पर हमें टालने का प्रयास कर रही है। इसलिए शुक्रवार को लुधियाना में होने वाली बैठक के बाद ही किसी फैसले पर पहुंचेंगे।
नीले कार्ड के आवेदनों पर चल रहा है वेरीफिकेशन
एसडीएम नेतृत्व में जिले में नीले कार्ड के लिए आए हुए आवेदनों पर विभाग द्वारा वेरीफिकेशन कार्य करवाया जा रहा है।
जिसके पूरे होने के बाद फूड सप्लाई डिपार्टमेंट की तरफ से नीले कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा। विभाग की पिछले 27 दिसंबर से सर्वे कार्य किया जा रहा है। विभाग के मुताबिक सर्वे कार्य में अब तक महज 55 प्रतिशत कार्य ही हो सके है।
सर्वे कार्य पूरे होने के बाद तैयार रिपोर्ट को फूड सप्लाई विभाग व फूड डायरेक्टर चंडीगढ़ को भेजा जाएगा। जिसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा आवेदकों के नीले कार्ड
बनाए जाएंगे।