पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संघर्ष कमेटी ने मांगों को लेकर की रोष रैली

संघर्ष कमेटी ने मांगों को लेकर की रोष रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा - पंजाब मुलाजिम संघर्ष कमेटी ने अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लागू करवाने के लिए मंगलवार को जिला प्रबंधकीय काम्पलेक्स के बाहर रोष प्रदर्शन कर सरकार खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कमेटी के नेताओं ने चिल्ड्रन पार्क तक रोष रैली कर मांगों के लागू न होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया।
कमेटी के कन्वीनर दर्शन मौड़ व ज्ञान सिंह बराड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार मंत्री व अधिकारी पूरी ऐशो आराम की जिंदगी जी रहे हैं, जबकि कर्मचारी महंगाई के दौर में मुश्किल से अपना गुजारा कर रहे हैं। उनके द्वारा वर्ष 2013 से सभी पेडिंग किश्तों का भुगतान करने, विभाग विभागों में कांट्रेक्ट व ठेके पर काम कर हे कर्मचारियों को सेवाओं को रेगुलर करने, आउट सोर्सिंग नीति को बंद करने, बालक शिक्षा भागू लागू करवाने, विभागों में खाली पड़े हजारों पदों को पूरा करने के अलावा अन्य मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। यूनियन के प्रवक्ताओं बूटा सिंह, जगपाल सिंह, जगजीत सिंह, सुखमंदर सिंह धालीवाल, गुरबंस सिंह, इकबाल सिंह, हंस राज बीजवा, मंदर सिंह, मान सिंह, स्वर्णजीत , सु ावंत सिंह, जसवीर संधू, सज्जन सिंह, महिंदर सिंह, सुखदीप कौर आदि ने संबोधित किया।