- Hindi News
- केंद्र के पिछले छह महीनों के दौरान किए कार्यों का किया रिव्यू
केंद्र के पिछले छह महीनों के दौरान किए कार्यों का किया रिव्यू
बठिंडा - कृषि विज्ञान केंद्र बठिंडा की वैज्ञानिक सलाहकार कमेटी की मीटिंग हुई। जिसमें खेती से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी व वैज्ञानिक सलाहकार कमेटी के किसान शामिल हुए। इस दौरान डॉ. अजीतपाल सिंह ने प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। डॉ. पुश्पिंद्र कौर ने एक्शन प्लान पेश किया।
इसके अलावा स्टेज सचिव की भूमिका डॉ. नरिंद्रजीत कौर ने निभाई। केवीके के सहयोगी निर्देशक डॉ. जगदीश ग्रोवर ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र द्वारा पिछले 6 महीनों दौरान किए कार्यों का हिसाब करना व आने वाले 6 महीनों के सिखलाई कोर्सों की रूप रेखा विभागों के सुझाव से तैयार करनी है। मीटिंग में मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए आईसीएआर जोन-1 के जोनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. एएस नरूला ने बताया कि यूनिवर्सिटी या कोई विभाग अगर कोई तकनीक करता है तो उसकी बठिंडा क्षेत्र में जांच करनी चाहिए। इसके अलावा किसानों को देसी नरमे की काश्त संबंधी भी जागरूक करना चाहिए।
पीएयू लुधियाना के डायरेक्टर डॉ. सतवीर सिंह गोसल ने किसानों को अपील की कि वह सिफारिश के अनुसार ही बीजों व दवाइयों का प्रयोग करें। पसार शिक्षा नेवी के सहयोगी निर्देशक डॉ. हंस हुंदल ने भी उपस्थित लोगों के साथ अपने विचार सांझे किए।
इस मौके पर मुख्य कृषि अफसर डॉ. राजिंदर सिंह बराड़, खेती केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जसपाल सिंह व डॉ. जतिंदर सिंह बराड़ भी उपस्थित हुए।