- Hindi News
- मोक्ष के लिए मन पर नियंत्रण जरूरी : पं. गौड़
मोक्ष के लिए मन पर नियंत्रण जरूरी : पं. गौड़
भास्कर न्यूज - बठिंडा
पटेल नगर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में मंगलवार को श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा वाचक पं. विजय गौड़ ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण की जन्म व बाल लीलाओं की कथा सुनाते हुए कहा कि प्रभु श्री कृष्ण की बाल लीलाएं हमारे लिए शिक्षाप्रद है। उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर गोकुल में विभिन्न लीलाओं के वर्णन से हमें प्रभु भक्ति में निडर होकर स्थापित होने की प्रेरणा मिलती है। मन इंसान को पाप कर्मों की ओर धकेलता है। मन पर नियंत्रण जरूरी है। क्यों कि मन ही हमें सांसारिक गतिविधियों में लिप्त रख कर आध्यात्म से दूर ले जाने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि इंसान के पाप का घड़ा भर जाने पर प्रभु अवतार लेते हैं। कंस का आतंक बढऩे पर भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार लिया। कथा वाचक ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने प्रवचन देते हुए कहा कि संत द्वारा दिया गया नाम ही मंत्र होता है. भगवान से प्रेम करने वाले श्रद्धालु को कभी कष्ट नहीं होता. परमात्मा अजर-अमर है. कण-कण में भगवान का वास है. हमारा वस्तुत: हम बीच में आ ही जाते हैं, क्योंकि समर्पण नहीं है अपने प्रियतम प्रभु के प्रति हमारे जीवन में। कथा आयोजन में सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।