सालासर धाम के लिए बसें की रवाना
बठिंडा। श्री महावीर संकीर्तन मण्डल की तरफ से श्री सालासर धाम एवं माता श्री चिंतपूर्णी जी और ज्वाला जी के दर्शनों हेतु प्राचीन श्री हनुमान मंदिर पोस्ट ऑफिस बाजार से 2 बसों को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। इस मौके पर मण्डल प्रधान सुरिंदर वैद, राजिंदर गर्ग, प्रवीन गर्ग, संजीव गर्ग, पिंकी चावला, सूरजभान, महेशकी, संजू, अजय कुमार, सुदेश शर्मा व अजीत उपस्थित थे। मण्डल प्रधान सुरिंदर वैद ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए उनके खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था मण्डल की तरफ से की जायेगी। उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी के दिन मंदिर में लंगर का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाएगा।