पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात दिवसीय एनएसएस कैंप शुरू

सात दिवसीय एनएसएस कैंप शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा - मालवा कॉलेज के एनएसएस के वालंटियरों द्वारा सात दिवसीय एनएसएस कैंप माता बिमला देवी मेमोरियल मिडल स्कूल में लगाया गया। जिसमें 91 वालंटियरों ने भाग लिया। कैंप का उद्घाटन मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे समाज सेवक रिखी राम सिंगला ने कहा कि नौजवान पीढ़ी को समाज सेवा के कार्यों की तरफ प्रेरित करने के लिए इस प्रकार के कैंप लगाना जरूरी है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के आनरेरी डायरेक्टर डॉ. शरदेव सिंह गिल ने कहा कि पढाई के साथ साथ विद्यार्थियों को इस प्रकार की क्रियाओं में भी भाग लेना चाहिए।
गांव दियालपुरा मिर्जा के सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. दलजीत सिंह ने कहा कि समाज व राष्ट्र के निर्माण के लिए युवकों में उच्च विचारों का होना जरूरी है। कॉलेज के डीन प्रो. एनके गोसाईं ने मेहमानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि युवकों को नशे से दूर रहकर बढिय़ा नागरिक बनना चाहिए। एनएसएस के प्रोग्राम अफसर मनप्रीत सिंह टीवाना व रमनदीप कौर ने कहा कि कैंप दौरान स्कूल कैंपस की सफाई की जाएगी व पौधे लगाए जाएंगे। आंखों व दांतों की जांच का चेकअप कैंप भी लगाया जाएगा और भू्रण हत्या आदि सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसके साथ ही फस्र्ट एड, नशे के बुरे प्रभाव, रक्तदान की महत्ता आदि के बारे में बताया जाएगा।