भागू रोड टी प्वाइंट
भास्कर न्यूज - बठिंडा
मंगलवार को भागू रोड तिराहे पर मोबाइल कंपनी द्वारा वायर डालने के लिए जब मशीन द्वारा वायर डालने का प्रयास किया गया। तो सड़क के नीचे से गुजर रही पाइपलाइन मशीन के दबाव से फट गई। इससे इसके आस-पास के लोगों को पीने के पानी पर सकंट आ गया। जिसके चलते भागू रोड, मॉडल टाउन के सैकड़ों घरों में पूरा दिन पानी नहीं आया। लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
आस पास के लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम तो आई लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते वाटर सप्लाई पाइप रिपेयरिंग का कार्य नहीं हो सका।
यहां-यहां जाती है सप्लाई
भागू रोड से गुजरती है प्रबंधकीय कांप्लेक्स, सिविल हास्पिटल, जेल, मार्केट कमेटी व सैकड़ों घरों की वाटर सप्लाई वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट द्वारा मॉडल टाउन, भागू रोड, प्रबंधकीय कांप्लेक्स, जेल, मार्केट कमेटी व सैकड़ों घरों को दी जाने वाली वाटर सप्लाई भागू रोड तिराहे के पास से गुजर रही पाइपलाइनों से दी जाती है। मंगलवार को पाइपलाइन फटने के चलते इन जगहों पर सप्लाई में दिक्कतें आई।
इससे सैकड़ों लोग प्रभावित हुए। देर शाम तक घरों में पानी न पहुंचने के चलते लोग परेशान रहे। देर शाम महिलाओं व पब्लिक हेल्थ के कर्मचारियों में पाइप रिपेयरिंग न हो पाने के चलते बहस भी हुई।
वाटर सप्लाई का पाइप फटा, पीने के पानी पर संकट