पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेहत विभाग अब घर घर तलाशेगा शूगर व ब्लड प्रेशर के मरीज

सेहत विभाग अब घर-घर तलाशेगा शूगर व ब्लड प्रेशर के मरीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज, बठिंडा।
शहरवासियों की सेहत कैसी है। उन्हें शुगर या ब्लड प्रेशर की शिकायत तो नहीं। इन सभी बात को जानने के लिए सेहत विभाग शहर में डोर टू डोर सर्वे करने जा रहा है।
.इस सर्वे के दौरान विभाग के कर्मी सभी घरों में जा कर शहरवासियों का हेल्थ रिकार्ड की डीटेल हासिल करेंगे। सर्वे पूरा होने के बाद विभाग अपना अगला एक्शन प्लान बनाएगा।
एनसीडी प्रोजेक्ट के तहत शुरु होगा सर्वे
जिले में विभाग एनसीडी प्रोजेक्ट भी चला रहा है। इस योजना के तहत सिविल अस्पताल में बाकायदा एक एनसीडी क्लीनिक भी खोला गया है। जिसमें ब्लड प्रेशर व शूगर व हार्ट की बीमारियों से ग्रस्त मरीजों का इलाज किया जाता है। इसी प्रोजेक्ट के तहत विभाग पूरे शहर का डोर टू डोर सर्वे करने जा रहा है।
विभाग के कर्मियों को शुगर की जांच करने की किट भी जारी की जाएगी। जिसकी मदद से लोगों के शूगर की जांच की जाएगी। लोगों का ब्लड प्रेशर की जांच भी कर्मी मशीन के माध्यम से करेंगे।
बनेगा रैफरल कार्ड
शहर के सभी 50 वार्ड में हेल्थ सर्वे करने के लिए विभाग शहर की एनजीओ की मदद भी लेगा। इस के लिए विभाग ने शहर की कुछ एनजीओ के साथ बैठक भी की है। बैठक में एनजीओ को इस पॉयलट प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी गई। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सर्वे के दौरान जो भी व्यक्ति शूगर या फिर हाइपरटेंशन के ग्रस्त पाए गए तो विभाग उन्हें एक रैफरल कार्ड प्रदान करेगा। उस रैफरल कार्ड के आधार पर ही मरीज का अगला इलाज एनसीडी क्लीनिक में मुफ्त में किया जाएगा। विभाग ऐसे मरीजों को शुगर व तनाव से बचने के टिप्स भी देगा। विभाग इस सर्वे के लिए एएनएम,स्टाफ नर्सों व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की सेवाएं भी लेगा। इससे शहर के लोगों को सुविधा होगी और यह भी रिकार्ड उपलब्ध होगा कि कितने मरीज हैं।