पूर्व प्रधान पर धमकाने का आरोप
बठिंडा - श्री विश्वकर्मा मोटर मार्केट सोसायटी के मौजूदा प्रधान व अन्य मेंबरों ने सोसायटी के पूर्व प्रधान पर मार्केट के मेंबरों को धमकाने का आरोप लगाया है। सोसायटी ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे। सोसायटी के प्रधान बाबू सिंह ने जारी एक प्रेस नोट में बताया कि सोसायटी ने 24 जनवरी की शाम को विश्व कर्मा मंदिर में सोसायटी के झगडे व पूर्व प्रधान से पैसे वापिस दिलाने के लिए सीपीएस की तरफ से पूर्व एमसी मास्टर हरमंदर सिंह की ड्यूटी लगाई थी। इस दौरान हुई बैठक में सोसायटी के पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह को भी बुलाया गया। बैठक में उनके पुराना हिसाब मांगा तो बैठक में कुलदीप सिंह ने माना कि उसके पास 11 लाख रुपए हैं। बैठक में फैसला लिया गया कि मंदिर के साथ वाला प्लाट का तबादला करवा कर साथ वाले प्लाट को मंदिर के हद में शामिल किया जाएगा। वहां पर दुकान भी डाली जाएगी। इन सब पर खर्च कुलदीप सिंह के पास पड़े 11 लाख रुपए से किया जाएगा। सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि यह फैसला सर्वसम्मति से हुआ था। इस के बावजूद कुलदीप सिंह व उसका बेटा रिंकू व उसका एक दोस्त मार्किट के पुराने दुकानदार प्रगट सिंह के पास उसकी दुकान पर पहुंचे व उसे धमकाया व गलत व्यवहार किया। सोसायटी के मेंबरों ने बताया कि बीते 25 जनवरी को थाना थर्मल में कुलदीप सिंह के खिलाफ एक शिकायत की गई है। उनका कहना है कि वे चाहते है कि ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस तुरंत कार्रवाई करे।