पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिविल अस्पताल को चमकाया

सिविल अस्पताल को चमकाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा - एसएसडी डब्ल्यू आईटी में रेड रिबन क्लब के द्वारा एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें एड्स एजुकेटर नरिंद्र बस्सी मुख्यअतिथि के तौर पर पहुंचे। कॉलेज प्रिंसिपल मनिशा भटनागर ने मेहमानों का स्वागत किया। नोडल अफसर प्रीत्मा, नवदीप व श्वेता की अगवाई में इस मौके छात्राओं के स्लोगन राइटिंग व क्विज कंपीटिशन आयोजित किए गए। इसके अलावा नशाखोरी पर एक नाटक का मंचन भी किया गया। स्लोगन राइटिंग में भावना ने पहला, नीतिका ने दूसरा, सोनिका ने तीसरा व टीनू ने कंसोलेशन प्राइज प्राप्त किया। क्विज कंपीटिशन में मेघा, स्टेफी व रितिका ने पहला, गीतिका, सरिता व दीक्षा ने दूसरा, गगनदीप, वंदना व अमनदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंत में प्रिंसिपल मनिशा भटनागर ने मेहमानों का धन्यवाद किया और विजेता छात्रों को मुबारकवाद दी।