पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईटीटी अध्यापक २७ को करेंगे रोष रैली

ईटीटी अध्यापक २७ को करेंगे रोष रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बठिंडा
पंचायती राज व नगर कौंसिल के स्कूलों में तैनात ईटीटी अध्यापकों ने शिक्षा विभाग में वापसी को लेकर संघर्ष का बिगुल बजा दिया है।
इसके लिए ईटीटी टीचर्स यूनियन ने 27 फरवरी को बठिंडा में प्रदेश स्तरीय रोष रैली करने का एलान किया है। प्रदेश प्रधान जगसीर सिंह सहोता का कहना है कि ईटीटी अध्यापकों की शिक्षा विभाग में वापसी व मास्टर कैडर में पदोन्नत करने की मांग को लेकर प्रदेश स्तरीय रैली की जाएगी। ९ जनवरी को सीएम ने यूनियन को हरियाणा पैटर्न पर स्कूलों को वापस शिक्षा विभाग में शामिल करने के लिए ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के प्रमुख सचिव एसके संधू की अगुवाई में कमेटी का गठन कर एक माह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे, लेकिन रिपोर्ट तैयार होना तो दूर अध्यापकों से मीटिंग भी नहीं की गई।
सहोता को नोटिस जारी करेंगे मलूका
ईटीटी अध्यापक यूनियन के प्रदेश प्रधान अध्यापक जगसीर सिंह सहोता व उनकी पत्नी अध्यापिका अर्चना दोहरे पर स्कूल से गैर हाजिर रहने व सरकारी रिकार्ड से छेड़छाड़ करने के मामले में जल्द ही नोटिस जारी होगी। जिला परिषद के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह मलूका ने इस बात की पुष्टि की गई है।