पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 165 करोड़ का टेंडर खुला

165 करोड़ का टेंडर खुला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा - सीवरेज बोर्ड की तरफ से शहर को सौ फीसदी पानी व सीवरेज सुविधा देने के लिए बनाए गए 165 करोड़ के प्रोजेक्ट का टेंडर खुल गया। इसके लिए दो कंपनियां लार्सन एंड टर्बो चेन्नई व त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन दिल्ली पहुंची। लार्सन एंड टर्बो कंपनी इससे पहले रिफाइनरी व तलवंडी साबो थर्मल प्लांट बनांवाला में भी काम कर चुकी है।
भले ही टेंडर तो मंगलवार को खुल गए हैं लेकिन फायनेंशियल बिड अभी खुलनी बाकी है।इसके बाद काम अलाट किया जा सकेगा। इसमें शहर के आउटर क्षेत्रों में 7.79 किलोमीटर मेन सीवरेज लाइन डाली जाएगी, जबकि 106 किलोमीटर ब्रांच सीवरेज बिछाया जाएगा। इसके अलावा दो डिस्पोजल व एक एसटीपी((सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट)) लगाया जाएगा।