- Hindi News
- क्षेत्रीय संचालक आत्म प्रकाश को दी विदाई पार्टी
क्षेत्रीय संचालक आत्म प्रकाश को दी विदाई पार्टी
बठिंडा - सेवादल के क्षेत्रीय संचालक आत्म प्रकाश की संत निरंकारी भवन में गुरमरियादा के अनुसार विभिन्न यूनिटों बठिंडा, भुच्चो, रामां, फुल्लो मिट्ठी व मुल्तानियां आदि के प्रमुखों व सेवादल के अधिकारियों के द्वारा विदाई पार्टी दी गई। जोनल इंचार्ज एसपी दुग्गल ने बताया कि आत्म प्रकाश ने इस जोन में 14 साल गुरमरियादा के अनुसार पूरी लगन, मेहनत व ईमानदारी के साथ मिशन में निभाई सेवाएं सराहनीय हैं। उनके द्वारा आत्म प्रकाश को सम्मानित भी किया गया। नव नियुक्त क्षेत्रीय संचालक पवन कुमार कटारिया का बठिंडा पहुंचने पर स्वागत किया गया। उन्होंने संबोधन करते हुए कहा कि बाबा हरदेव सिंह ने जो उनको जिम्मेदारी सौंपी है वे मेहनत व ईमानदारी के साथ निभाएंगे। इस मौके पर ज्ञानी बंत सिंह, क्षेत्रीय संचालक संगरूर सतपाल, गिरधारी लाल शर्मा, सतीश सहगल, किशन कटियाल, बलदेव सिंह, प्रदुमन चंद द्वारा भी आत्म प्रकाश को सम्मानित किया गया।